लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 5 जगहों पर छापेमारी कर 3 शराब तस्करों और 15 शराबियों को किया गिरफ्तार
गुरुवार अपराह्न 5 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में 5 जगहों छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 15 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय स्टेशन से 3 महिला शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. लखीसराय बड़ी दरगाह से 4, बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में ढाडीसीर से 4, डमरू मोड से 3 तथा लखीसराय टॉल प्लाजा से 4 शराबी गिरफ्तार हुए.