हैदरनगर: गांधी जयंती पर हैदरनगर की 12 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, विकास योजनाओं के साथ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को हैदरनगर प्रखंड की सभी 12 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभी पंचायतों में एक समान निर्धारित एजेंडे के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।