कोईलवर: डुमरिया नहर के पास जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार, पांच बाइक, ₹12,500 नकद व ताश की पत्तियां जब्त
गीधा थाना पुलिस ने शनिवार शाम चार बजे डुमरिया गांव के नहर के पास जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से पांच बाइक, 12,500 रुपये नकद, तीन सेट ताश की पत्तियां, सिगरेट और माचिस जब्त की गई। गिरफ्तार लोगों में अनिल राय राज सिंह सोनेलाल प्रसाद सूर्य देव प्रसाद और अनिल कुमार शामिल है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।