फर्रुखाबाद: गांव खोरीखेड़ा निवासी 9 वर्षीय बालक ट्यूशन से लौटकर खेत में लकड़ी बीनने गया, लापता, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई
थाना जहानगंज के गांव खोरीखेड़ा निवासी आशुतोष गुप्ता ट्यूशन से लौटकर खेत पर लकड़ी बीनने गया। अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाना जहानगंज पुलिस को सूचना दी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। मामले पर थानाध्यक्ष राजेश राय ने गुरुवार शाम लगभग 4:30 मामले पर जानकारी दी है।