फर्रुखाबाद: बीएलओ/सहायक अध्यापक ने खाया जहर, SIR के काम के दबाव को लेकर उठाया खौफनाक कदम, एक अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप
जनपद के कायमगंज क्षेत्र में एसआईआर सर्वे के काम के लगातार दबाव में तहसील के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर बीएलओ ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर बीएलओ/सहायक अध्याप को सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अमलैया मुकेरी निवासी ललित कुमार गंगवार उम्र 50 वर्ष पुत्र फेरू सिंह ...