फर्रुखाबाद: गांव धीरपुर के पास नवीगंज मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई समेत 2 बहनों की हुई मौत
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव भूड़ नगला निवासी राजन पुत्र केशव अपनी चचेरी बहन काजल और सेजल को लेकर बाइक से गांव धीरपुर के मजरा नगला पंचम स्थित स्कूल में छोड़ने जा रहा था। तभी गांव धीरपुर के पास नवीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार राजन और उसकी चचेरी बहन काजल की मौके पर ही मौत हो गई।सेजल को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।