बागपत: खेकड़ा अंडरपास बना जानलेवा!
अहमदनगर निवासी रविन्द्र कुमार कार से अपने घर लौट रहे थे। खेकड़ा अंडरपास में बारिश का पानी इतना भर गया कि उनकी कार पानी में तैरने लगी। स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
लगातार हो रही बारिश के कारण खेकड़ा अंडरपास पूरी तरह पानी से लबालब भरा हुआ है, जिससे वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और अंडरपास को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
#Baghpat #Khekra #BreakingNews #Rain #Underpass #Flood #UPNews #Trending #Breaking #News #बागपत #खेकड़ा #बारिश #अंडरपास #ब्रेकिंगन्यूज #न्यूज #Press :::