BAGHPAT DESK : बागपत में टोल प्लाजा पर बवाल
बागपत के काठा गांव स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर टोल मांगने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि 20 से ज्यादा गाड़ियों में सवार युवकों ने टोलकर्मियों पर बेल्ट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया और टोल बूथ में तोड़फोड़ की। घटना में पांच टोलकर्मी घायल हुए हैं। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावर राज्यमंत्री के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों में सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Baghpat, Bagpat | Aug 25, 2026