BAGHPAT DESK : बागपत में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बागपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान और सीओ सुकन्या शर्मा ने मंगलवार देर शाम शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाजारों में बढ़ी भीड़, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजारों में अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी है। प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
महिलाओं से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया
बारिश के बीच पैदल गश्त के दौरान एडिशनल एसपी और सीओ ने बाजार में मौजूद महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलि�
Baghpat, Bagpat | Aug 25, 2026