कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में आयोजित होने वाले साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचने वाले आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविर में नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जांच के दौरान आवश्यकता होने पर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ स्वस्थ जीवनशैली, उचित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
जनसमस्याओं के निराकरण के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता—जनसेवा का एक और संवेदनशील प्रयास।
#Kondagaon #जनदर्शन #स्वास्थ्य_सेवा #जनसेवा #स्वस्थ_कोंडागांव