कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण, ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस, आईगॉट कर्मयोगी एवं सेवा सेतु के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में एचपीवी टीकाकरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक में किसानों के पंजीयन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों में आवश्यक गति लाने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
#Kondagaon #सुशासन #जनसेवा #CMHelpline #DigitalGovernance
2 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 18, 2026