सुदूर गांव कड़ेनार में शिविर लगाकर शासन की योजनाओं का पहुंचाया गया लाभ
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम कड़ेनार एवं आश्रित ग्रामों के ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान 07 नवीन आधार कार्ड, 13 बायोमेट्रिक अपडेट, 45 नए जॉब कार्ड, 14 जॉब कार्ड ई-केवाईसी, 42 श्रमिक पंजीयन और 21 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
इसके साथ ही 24 बैंक खाता खोलने, 37 जाति प्रमाण-पत्र तथा 77 राशन कार्ड में नाम जोड़ने और 04 नवीन राशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाओं का लाभ मिलना सुशासन और अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच का सशक्त उदाहरण है।
#Kondagaon #Sushasan #GoodGovernance #Chhattisgarh