ब्यौहारी: देवलौंद थाने की कमान जिया उल हक ने संभाली
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाद जिया उल हक ने देवलौंद थाने के थाना प्रभारी के रूप में कमान संभाल ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता देने की बात कही। पुलिस टीम के साथ उन्होंने क्षेत्र की स्थिति की जानकारी भी ली।जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे सामने आई है।