सिहोरा: सिहोरा में कल निकलेगा ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह
विजयदशमी पर मंगलवार को सिहोरा में दुर्गा प्रतिमाओं का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह निकलेगा। शाम 6:00 बजे कटरा मोहल्ला से शुरू होकर समारोह नदी खितौला घाट पहुंचेगी जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन में तैयारियां पूरी कर ली है। पूजन के बाद शुरू होगा चल समारोह।