हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित रानीबाग के चित्रेश्वरधाम परिसर में शनिवार को भंडारे के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पहाड़ आर्मी और शनिदेव महाराज एवं नवग्रह मंदिर समिति के सदस्यों के बीच नोकझोंक के बाद मामला मारपीट और खींचतान तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और करीब सात लोगों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार धार्मिक स्थल को लेकर विवाद सामने आया है और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Haldwani #Kathgodam #Ranikhet #ChitrashwarDham #Uttarakhand #Nainital #TempleDispute #PoliceAction #BreakingNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews