हल्द्वानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अनुसूचित जाति से जुड़े कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ वक्तव्यों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार जवाहर नगर निवासी अमित कुमार की तहरीर और उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर हल्द्वानी थाने में FIR संख्या 297/2026 दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक मामले में BNS की धारा 196 और 294 तथा SC/ST Act की धारा 3(1)(q) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
#Haldwani #RahulGandhi #FIR #Uttarakhand #NainitalPolice #SCSTAct #Congress #PoliticalNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews