राहुल गांधी पर FIR के बाद नैनीताल में सियासत गर्म, एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बयान आया सामने
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद हल्द्वानी में सियासी हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले को लेकर बातचीत की।
इसी बीच नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मामले में दर्ज शिकायत और पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
जानकारी के मुताबिक, विनोद आर्य और अमित कुमार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल गांधी क