हल्द्वानी में रामलीला मैदान के शुद्धिकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ CO ऑफिस पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता चल रही है।
वहीं, मामले को लेकर SSP का बयान भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक विनोद आर्य और अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ BNS की धारा 196 और 299 तथा SC-ST एक्ट की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
हल्द्वानी से दीपक अधिकारी की रिपोर्ट।
#Haldwani #YashpalArya #RahulGandhi #Congress #Uttarakhand HaldwaniNews NainitalPolice BreakingNews COOffice RamleelaMaidan UttarakhandNews i7News