गुरुवार को 25% मूंग खरीदी के विरोध में बड़ी संख्या में किसानों ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।