मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: दूरस्थ व दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना में पहुँचा प्रशासन; ग्रामीणों के द्वार पर हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय के मार्गदर्शन में सिवनी मालवा क्षेत्र के अत्यंत दूरस्थ एवं वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के तहत विशेष जन कल्याणकारी शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। विकासखंड मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित ग्राम ढेकना में आयोजित इस शिविर के माध्यम से चार प्रमुख ग्राम पंचायतों—पलासी, गीतखेड़ा, आमाकटारा एवं ढेकना के सैकड़ों ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का सीधा व त्वरित लाभ पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक सिवनी मालवा श्री प्रेमशंकर वर्मा जी द्वारा भी इस अभियान को जन जन तक पहुंचने हेतु स्थानीय प्रशासन को ब्लॉक स्तरीय शिविर लगाने हेतु निर्देशित किया था।
इसी कड़ी में एसडीएम सिवनी मालवा एवं तहसीलदार सिवनी मालवा की देखरेख में पूरा ब्लॉक स्तरीय प्रशासन जिसमें CEO जनपद पंचायत विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, उपयंत्री पPWD, पशु चिकित्सा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी भी स्वयं ग्रामीणों के बीच उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं व मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं के पारदर्शी एवं समय-सीमा में निराकरण हेतु आश्वस्त किया। शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं तथा उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया गया। इसी क्रम में एसडीएम सिवनी मालवा ने ग्राम ढेकना स्थित आंगनबाड़ी भवन पहुंचकर बच्चों से चर्चा की एवं उन्हें मिठाई तथा फल भी बांटे। बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर बच्चों से गिनती, पहाड़ी इत्यादि पूछे जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल रहा तथा छोटे-छोटे नन्हे बच्चों का मनोबल बढ़ा।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित मांगों व समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए गये। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दूरस्थ ग्राम ढेकना में आयोजित शिविर में राजस्व, P.W.D., P.H.E., पशुपालन, शिक्षा, दूरसंचार, बिजली, सहकारिता, सिंचाई, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों का त्वरित व समय-सीमा में निराकरण किया गया।
(फार्मर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व अभिलेख सुधार आदि हेतु प्राप्त आवेदनों को सूचीबद्ध कर एसडीएम सिवनी व तहसीलदार सिवनी मालवा के निर्देशन में समय-सीमा में निराकरण हेतु दर्ज किया गया)। जिन तकनीकी/ऑनलाइन सेवाओं एवं ई-केवाईसी (e-KYC) संबंधी कार्यों का निष्पादन मौके पर संभव नहीं हो सका, उन हितग्राहियों की पृथक सूची तैयार की गई है। राजस्व व प्रशासनिक अमले द्वारा इन ग्रामीणों को आगामी लोखरतलाई शिविर में शासकीय वाहन की सुविधा उपलब्ध कराकर ले जाया जाएगा।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh