भोरे: पाखोपाली चेक पोस्ट के पास शराब से सेवन के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजे गए आरोपी
थाना क्षेत्र के पाखोपाली चेक पोस्ट के पास पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पूर्व दोनों लोगों का मेडिकल चेकअप कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। तत्पश्चात उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय मे अग्रसारित किया गया। जानकारी के मुताबिक कटेया के जयसौली टोला बिलरूआ निवासी उपेंद्र कुमार और पवन राम शराब पीकर आ रहे थे।