भोरे: महरादेउर व कल्याणपुर में अवैध शराब के विरुद्ध हुई छापेमारी में 500 लीटर पास बरामद, पुलिस ने किया विनष्ट
भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर व कल्याणपुर में बुधवार को पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की। जिसमें 500 लीटर पास को पुलिस ने बरामद कर उसे विनष्ट कर दिया। वहीं, शराब के धंधेबाज मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महरादेउर और कल्याणपुर में शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त जगह पर छापेमारी की।