थरथरी: थरथरी पुलिस ने नौ वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
थरथरी थाना पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में नौ वर्षों से फरार चल रहे वारंटी कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार की दोपहर तीन बजे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रायपुर कोयल बिगहा निवासी कन्हैया कुमार है। उसके खिलाफ सड़क हादसे से संबंधित मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।