नरवल: कुलगांव स्थित रॉस लेदर गुड्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया आग पर काबू
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगांव स्थित रॉस लेदर गुड्स फैक्ट्री में रविवार शाम 4:00 बजे भीषण आग लग गई।आग से आसपास के क्षेत्र में अपरातफरी मच गई।थाना प्रभारी ने बताया दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।