नरवल: नरवल के ग्राम नरौना में नवविवाहिता की हत्या की जानकारी एसीपी ने दी
नरवल के ग्राम नरौना में रहने वाली नवविवाहिता की गुरुवार सुबह 7 बजे हत्या कर दी गई। एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने ये जानकारी गुरुवार 11बजे दी कि, नव विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है जानकारी के मुताबिक मृतका का विवाह लगभग 1 वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।