नरवल: महाराजपुर पुलिस ने नाबालिग को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महाराजपुर थाने की पुलिस ने उचटी गांव से उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के वांछित अभियुक्त अमरनाथ को मंगलवार 10:20 बजे गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।