महाराजपुर के सरसौल स्थित नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलट कर डिवाइडर पर जा चढ़ी।दुर्घटना में कार सवार अशोक सचान और जयप्रकाश यादव घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है ।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।