नरवल: साढ़ के देवपुरा में रिंद नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबा छात्र, तलाश में जुटे गोताखोर
साढ़ के देवपुरा स्थित रिंद नदी में विसर्जन के दौरान रविवार दोपहर दो बजे 12वीं कक्षा का छात्र नितिन यादव नदी में डूब गया।वह अपने दोस्त राज यादव के साथ माता के विसर्जन के लिए आया था। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया स्थानीय पुलिस मौके पर है गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।