नरवल: पुरवामीर के पास नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, दरोगा और उनकी पत्नी की हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे खड़े ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। इस दुर्घटना में कार चला रहे दरोगा सागर सिंह सेंगर और उनकी पत्नी वैशाली की मौत हो गई।सागर लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थे और कानपुर के बर्रा के रहने वाले थे।