बेलछी: हसपुरा गांव में सामुदायिक भवन की छत एक महीने में धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Belchhi, Patna | Sep 9, 2026 बेलछी प्रखंड के हसपुरा गांव स्थित वार्ड नंबर-11 के अनुसूचित जाति टोला में करीब एक महीने पहले बने सामुदायिक भवन की छत धंस गई। छत करीब एक फीट नीचे बैठ जाने से भवन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण ने मामले की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि को दी। ग्रामीणों के अनुसार, मुखिया प्रतिनिधि ने क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर दोबारा ढलाई कराने का भरोसा दिय