गायघाट: जारंग बलुआहां गांव स्थित मोबाइल टावर में चोरी, अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपए से अधिक की बैट्रियां की गायब
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग बलुआहा गांव स्थित एक मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों ने बीते मंगलवार की रात 24 बैट्रियां चोरी हो गई। इस मामले को लेकर तकनीकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत किया है। बताया की बुधवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की टावर के चिल्लन रूम का दरवाज़ा खुला है।