🚨 खूनी हमला! युवक के गले पर धारदार हथियार से वार, हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस!
बैतूल में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप! कोतवाली थाना क्षेत्र के गऊठाना स्थित आस्था मॉल के पीछे ग्राउंड में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुए विवाद के दौरान 22 वर्षीय अमन धोटे पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया। करीब आधा दर्जन लोगों के बीच हुए विवाद में अमन के गले पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है।
आखिर मामूली विवाद ने कैसे लिया खूनी रूप? हमला करने वाले कौन हैं? पुलिस जांच में जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा!
📍 बैतूल | मध्य प्रदेश
#Betul #BetulNews #बैतूल #बैतूल_न्यूज #BreakingNews CrimeNews CrimeAlert खूनीहमला जानलेवाहमला धारदारहथियार कोतवालीप�
Huzur, Bhopal | Nov 25, 2026