बैतूल जिले की नगर परिषद शाहपुर में मां माचना जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। करीब 25 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस बार भी श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। माचना बचाव समिति और नगर परिषद के संयुक्त आयोजन में सबसे पहले नगर में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चुनरी लेकर निकले और मां माचना को चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।