पोड़ैयाहाट: सीआईडी द्वारा पोड़ैयाहाट से पूछताछ के लिए ले जाए गए युवक के परिजनों ने मीडिया से संपर्क कराने की लगाई गुहार
सीआईडी द्वारा पोड़ैयाहाट से पूछताछ के लिए ले जाए गए युवक अरविंद मंडल के परिजनों ने शुक्रवार की शाम मीडिया से संपर्क कराने की गुहार लगाई है।परिजनों के मुताबिक बुधवार की संध्या करीब 8:00 बजे सीआईडी वाले आए और अरविंद को पूछताछ के नाम पर अपने साथ लेते गए। इसके पहले उन्होंने बिना सर्च वारंट के पूरे घर की तलाशी ली। तकरीबन 48 घंटे के बाद भी कोई संपर्क नहीं हुआ है।