करें योग, रहें निरोग...
आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम गढ़चपा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ योग को जन-जन तक पहुँचाने का यह महाअभियान आज एक वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। भारत की प्राचीन योग परंपरा को विश्वभर में नई पहचान दिलाने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” हमें यह प्रेरणा देती है कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित, तनावमुक्त एवं दीर्घायु जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास सुनिश्चित होता है।
आइए, हम सभी योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर त्रिपाठी, बिहारी लाल, बृजेश मास्टर साहब अन्य शिक्षकगण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#अंतराष्ट्रीय_योग_दिवस_2026 #YogaDay2026