सवायजपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच पांचाल घाट पर किया गया युवराज के शव का अंतिम संस्कार, इकलौते बेटे की मौत से परिवार व गांव में मातम
पाली कस्बे में बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी संजय सिंह के इकलौते बेटे को गोली को दी गई थी, जिसने अस्पताल में दम तोड दिया था। घटना के बाद कस्बा सहित क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, फिर भी लोगों में आक्रोश बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।