सवायजपुर: पाली में युवराज की हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर 11 नामजद व 50 से 60 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
एक किशोर कि दिनदहाड़े हत्या के बाद पाली कस्बे में शुक्रवार को आक्रोशित भीड़ ने जमकर बवाल किया था, आक्रोशित भीड़ आरोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रही थी। थाने के उपनिरीक्षक ने 11 नामजद सहित 50 से 60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, उपद्रव, तोड़फोड और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।