सवायजपुर: अरवल क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे युवक का शव 3 किलोमीटर दूर नदी से हुआ बरामद
अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर घाट पर गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान गुरुवार को एक युवक डूब गया था। करीब 24 घंटे बाद युवक का शव 3 किलोमीटर दूर नदी से बरामद हुआ है। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।