मध्य विद्यालय खजूरी में मंगलवार को दोपहर 12 बजे अग्निशमन विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। गैस सिलेंडर में आग लगने के उपरांत इसे कैसे बुझाएं , इस संबंध में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेश कुमार सिंह ने इस प्रशिक्षण की तारीफ की।