प्रेस विज्ञप्ति
बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अरवल में दिलाई गई सतर्कता शपथ
अरवल, 03 जुलाई 2026: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय परिसर, अरवल में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा की गई।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनहितैषी प्रशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।
जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत करने में सतर्कता और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन अरवल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़े तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिल सके।
जनसंपर्क कार्यालय
जिला प्रशासन, अरवल
24 views | Arwal, Bihar | Jul 3, 2026