मुलताई: कामथ मोक्षधाम निर्माण से रोक हटाने के लिए एसडीएम को सौपा ज्ञापन, भूमि सीमांकन के बाद 2 घंटे में निर्माण अनुमति पर रोक
Multai, Betul | Oct 11, 2024 मुलताई के समीप ग्राम पंचायत कामथ के ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीम अनीता पटेल को ज्ञापन सौपा। उन्होंने मोक्ष धाम भूमि पर निर्माण पर लगाई गई रोक हटाए जाने की मांग की। कामथ ग्राम पंचायत में मोक्ष धाम भूमि विवाद हल होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दो माह से ग्रामीणों के प्रयास के बाद एसडीएम अनीता पटेल ने मोक्ष धाम भूमि के सीमांकन के आदेश दिए थे।