फिरोज़ाबाद: जिले में पीसीएस प्री-परीक्षा 2024 की प्रथम पाली की परीक्षा शुरू, एमजी डिग्री कॉलेज का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद जिले में पीसीएस प्री-परीक्षा 2024 दो पालियों में रविवार को हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा रविवार सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हो गयी जो कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे संपन्न होगी। जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं जिनमें एसआरके डिग्री कॉलेज, एमजी डिग्री कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्र शामिल रहे।