Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र
image
image
image

आज मंगलवार को जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी ने संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। ​निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, साफ-सफाई और मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव का गहन जायजा लिया। डीएम महोदय ने उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ​इस अवसर पर जेडीयू जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल, लोजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, कांग्रेस से मुश्ताक अहमद, भाजपा जिला महामंत्री राजू चौबे, भाकपा माले से सुबास सिंह, बसपा जिला सचिव मोहम्मद सलाउद्दीन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सम्मानित प्रतिनिधि मौजूद रहे। ​#Gopalganj #EVM #VVPAT #WarehouseInspection #ElectionDepartment #GopalganjAdministration #Transparency Chief Electoral Officer, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India

16 views | Gopalganj, Bihar | Jul 7, 2026

MORE NEWS

दुबई में बंद गोपालगंज के युवक की घर वापसी की गुहार, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की अपील

#Gopalganj #Dubai #WasimAkram #JusticeForWasim #BringWasimHome #IndianWorkers #NRI #GopalganjNews #BreakingNews #AwaazTimes

दुबई में बंद गोपालगंज के युवक की घर वापसी की गुहार, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की अपील #Gopalganj #Dubai #WasimAkram #JusticeForWasim #BringWasimHome #IndianWorkers #NRI #GopalganjNews #BreakingNews #AwaazTimes

Gopalganj, Gopalganj | Jul 8, 2026

महिला ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

महिला ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

Gopalganj, Gopalganj | Jul 8, 2026

आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जन सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।
​माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन के तहत हर पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा।
​इस समीक्षा बैठक में हथुआ विधायक श्री रामसेवक सिंह, बरौली विधायक श्री मनजीत सिंह, गोपालगंज सदर विधायक श्री सुभाष सिंह, एमएलसी श्री राजीव कुमार, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी (भा.पु.से.) सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
​#Gopalganj #ReviewMeeting #VijayKumarSinha #JanSahyogShivir #PublicGrievance #GoodGovernance #GopalganjAdministration

आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जन सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। ​माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन के तहत हर पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। ​इस समीक्षा बैठक में हथुआ विधायक श्री रामसेवक सिंह, बरौली विधायक श्री मनजीत सिंह, गोपालगंज सदर विधायक श्री सुभाष सिंह, एमएलसी श्री राजीव कुमार, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी (भा.पु.से.) सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। ​#Gopalganj #ReviewMeeting #VijayKumarSinha #JanSahyogShivir #PublicGrievance #GoodGovernance #GopalganjAdministration

Gopalganj, Bihar | Jul 7, 2026

"सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान: प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जन सहयोग शिविर का सफल आयोजन!
​आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को हथुआ प्रखंड के सेमराव पंचायत सरकार भवन में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु "जन सहयोग शिविर" आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने की।
​शिविर में माननीय प्रभारी मंत्री ने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना और अधिकारियों को आवेदनों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान भूमि, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
​इस अवसर पर हथुआ विधायक श्री रामसेवक सिंह, एमएलसी श्री राजीव कुमार, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी (भा.पु.से.) तथा मुखिया श्रीमती पूजा राय सहित जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
​#Gopalganj #JanSahyogShivir #VijayKumarSinha #PublicGrievance #BiharGovernment #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @

"सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान: प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जन सहयोग शिविर का सफल आयोजन! ​आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को हथुआ प्रखंड के सेमराव पंचायत सरकार भवन में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु "जन सहयोग शिविर" आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने की। ​शिविर में माननीय प्रभारी मंत्री ने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना और अधिकारियों को आवेदनों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान भूमि, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। ​इस अवसर पर हथुआ विधायक श्री रामसेवक सिंह, एमएलसी श्री राजीव कुमार, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी (भा.पु.से.) तथा मुखिया श्रीमती पूजा राय सहित जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ​#Gopalganj #JanSahyogShivir #VijayKumarSinha #PublicGrievance #BiharGovernment #GopalganjAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar @

Gopalganj, Bihar | Jul 7, 2026