"सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान: प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जन सहयोग शिविर का सफल आयोजन!
आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को हथुआ प्रखंड के सेमराव पंचायत सरकार भवन में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु "जन सहयोग शिविर" आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने की।
शिविर में माननीय प्रभारी मंत्री ने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना और अधिकारियों को आवेदनों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान भूमि, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
इस अवसर पर हथुआ विधायक श्री रामसेवक सिंह, एमएलसी श्री राजीव कुमार, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी (भा.पु.से.) तथा मुखिया श्रीमती पूजा राय सहित जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
#Gopalganj #JanSahyogShivir #VijayKumarSinha #PublicGrievance #BiharGovernment #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @
12 views | Gopalganj, Bihar | Jul 7, 2026