आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जन सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।
माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन के तहत हर पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा।
इस समीक्षा बैठक में हथुआ विधायक श्री रामसेवक सिंह, बरौली विधायक श्री मनजीत सिंह, गोपालगंज सदर विधायक श्री सुभाष सिंह, एमएलसी श्री राजीव कुमार, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी (भा.पु.से.) सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#Gopalganj #ReviewMeeting #VijayKumarSinha #JanSahyogShivir #PublicGrievance #GoodGovernance #GopalganjAdministration
16 views | Gopalganj, Bihar | Jul 7, 2026