महरौनी: महरौनी में धन्वंतरी जयंती पर चिकित्सकों ने की पूजा-अर्चना, आरोग्य, निरोगी जीवन एवं जनसेवा का लिया संकल्प
धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सर्वजन के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए तथा आरती की गई।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक एवं देवताओं के वैद्य माने जाते हैं। वे आरोग्य, निरोगी जीवन और दीर्घायु के प्रतीक हैं।