कोरांव: यूजीसी कानून और आरक्षण के विरोध में सवर्णों ने ब्लॉक मुख्यालय से तहसील मुख्यालय कोरांव तक निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
कोरांव: गुरुवार को सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में एक विरोध जुलूस निकाला। यह जुलूस ब्लॉक मुख्यालय कोरांव के सामने स्थित नहर कॉलोनी परिसर से शुरू होकर तहसील मुख्यालय तक पहुंचा, जहां उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सुबह 11 से 12 बजे के बीच निकाले गए इस जुलूस में सवर्ण समाज के लोग हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी कर रहे थे।