बक्सर beats 2.0 का आयोजन, युवाओं को प्रतिभा, नवाचार, उद्यमिता एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की पहल कार्यक्रम में युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अनुभव साझा करने तथा सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज और जिले के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान किया गया।
युवाओं से विशेष अपील
जिला प्रशासन की ओर से जिले के युवाओं से अपील की गई कि वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मक सोच का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में करें। खेल, शिक्षा, उद्यमिता, नवाचार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर बक्सर के विकास में सहभागी बनें। नशे से स्वयं दूर रहें तथा अपने मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।
बक्सर beats 2.0 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें अवसरों से जोड़ने और विकसित बक्सर के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त मंच है।
@top fans CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 27, 2026