रंगरा चौक: फसल चराने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, पीएमसीएच रेफर
रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में खेत में मवेशी चराने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बनिया गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पी