कानपुर देहात में भावुक कर देने वाला पल सामने आया। बरौर क्षेत्र की दिव्यांग महिला नीतू द्विवेदी अपनी बेटी के साथ करीब 25 किमी दूर SP कार्यालय पहुंचीं। इस बार हाथ में शिकायत नहीं, बल्कि SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के लिए तोहफा था।
मुलाकात होते ही नीतू की आंखों से आंसू छलक पड़े और वह SP से लिपटकर रोने लगीं। एसपी पहले समझ नहीं पाई वह सिर्फ इतना ही कहती रही 'क्या बात है।,क्या बात थी" करीब एक महीने पहले पानी की समस्या से परेशान नीतू की जलापूर्ति पुलिस के प्रयास से बहाल कराई गई थी। उसी के लिए वह धन्यवाद देने पहुंचीं।
SP ने भी उन्हें संभाला और उनकी बेटी को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यह मुलाकात पुलिस और फरियादी के बीच भरोसे की खूबसूरत तस्वीर पेश करती है।
#KanpurDehat #UPPolice #SPKanpurDehat #ViralVideo #News